- क्या-क्या कार्य किए जाने हैं उस पर संयुक्त रूप से किया गया विचार विमर्श
हरिद्वार, दिनांक 02 जून: आगामी 30 जुलाई से 11 अगस्त तक चलने वाले श्रावण मास कावड़ मेला को सकुशल संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशित क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर , व CO ट्रैफिक महोदय द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी के साथ संयुक्त रूप से चंडी घाट से चिड़ियापुर तक नेशनल हाइवे राजमार्ग , नहर पटरी , कांगड़ी फ्लाईओवर पर होने वाले दुर्घटनाओ को रोकने के संबंध में राजमार्ग,नहर पटरी आदि का संयुक्त रूप से भौतिक निरीक्षण किया।
जिसमे SP सिटी द्वारा कमियों को शीघ्र पूरा करने हेतु संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया व कावडियो को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसके लिए उचित कदम उठाने हेतु नेशनल हाइवे को आदेशित किया गया है । मौके पर क्षेत्राधिकार ट्रैफिक श्री बिपेंद्र कुमार, TI हितेश, संदीप नेगी प्रभारी कोतवाली श्यामपुर अवनी तिवारी सहित NHAI के अधिकारी एवं कर्मचारी गण मौजूद रहे ।


More Stories
हरिद्वार: मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में 20 सूत्रीय कार्यक्रम तथा विकसित भारत विकसित उत्तराखंड विजन 2047 की समीक्षा बैठक आयोजित
कबीर आश्रम में सामाजिक चिंतन सद्भावना एवं समरसता सम्मेलन का हुआ आयोजन
गायत्री शक्तिपीठ व स्वर्णिम उदय वेद संस्कृति फाउंडेशन हरदा में “हमारे गुरुदेव” पर व्याख्यान