February 12, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

कार्यशाला के चोथे दिन राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में छात्राओं को दी गई व्यावसायिक नैतिकता की जानकारी

राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में छात्राओं के लिए चल रहे छह दिवसीय कार्यशाला के चौथे दिन महाविद्यालय की छात्राओं को व्यवसायिक नैतिकता के बारे में बताया गया।

नांदी महिंद्रा फाउंडेशन के बैनर तले चल रहे प्रशिक्षण कार्यशाला के चौथे दिन गुरुवार को छात्राओं को सामान्य-वार्तालाप कौशल, प्रश्नोत्तरी कौशल, व्यवसायिक प्रश्न समझना एवं उसका उत्तर देने की कला, आलोचनात्मक कौशल‌ विकसित करना तथा फोन कॉल पर बात करने का कौशल आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।

 

नांदी महिंद्रा फाउंडेशन की प्रशिक्षिका रेनू शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि इंटरव्यू आदि में रोजगार पाने के लिए छात्राओं को प्रश्नों को समझने तथा फिर उसका उत्तर देने की कला को प्रयोगात्मक प्रशिक्षण के द्वारा छात्राओं को सिखाया गया है।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक डॉ अराधना सिंह, छात्रा – कशक नौटियाल,रवीना, आशिका, कंचन, सोनाली, नैनसा आदि मौजूद रहे।

About The Author