राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में छात्राओं के लिए चल रहे छह दिवसीय कार्यशाला के चौथे दिन महाविद्यालय की छात्राओं को व्यवसायिक नैतिकता के बारे में बताया गया।
नांदी महिंद्रा फाउंडेशन के बैनर तले चल रहे प्रशिक्षण कार्यशाला के चौथे दिन गुरुवार को छात्राओं को सामान्य-वार्तालाप कौशल, प्रश्नोत्तरी कौशल, व्यवसायिक प्रश्न समझना एवं उसका उत्तर देने की कला, आलोचनात्मक कौशल विकसित करना तथा फोन कॉल पर बात करने का कौशल आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।
नांदी महिंद्रा फाउंडेशन की प्रशिक्षिका रेनू शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि इंटरव्यू आदि में रोजगार पाने के लिए छात्राओं को प्रश्नों को समझने तथा फिर उसका उत्तर देने की कला को प्रयोगात्मक प्रशिक्षण के द्वारा छात्राओं को सिखाया गया है।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक डॉ अराधना सिंह, छात्रा – कशक नौटियाल,रवीना, आशिका, कंचन, सोनाली, नैनसा आदि मौजूद रहे।



More Stories
महाविद्यालय बलुवाकोट मे मादक पदार्थों पर नियंत्रण हेतु जागरूकता अभियान के तहत संगोष्ठी आयोजित
महाविद्यालय मालदेवता में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के स्टडी सेंटर 11128 का इंडक्शन प्रोग्राम सम्पन्न
सेवा संकल्प अभियान: सतनाम किड्स प्ले स्कूल में पार्षद योगेंद्र सैनी ने बच्चों को प्रमाणपत्र किये वितरित