देवेंद्र सक्सेना, कोटा: संस्कार भारती की मंचीय कला प्रमुख एवं शास्त्रीय गायिका डॉ 0 संगीता सक्सेना बताती है कि हमने अपनी संस्था आस्था मेलोडी संगीत गुरू कुल द्वारा उनके जन्मदिन के अवसर पर कला पुरोधा प्रो0 सुधा अग्रवाल पंडित महेश शर्मा जी व कोटा के वरिष्ठ नागरिकों के बीच आश्रय भवन में आशा जी के ही गीतों को प्रस्तुत किया था जिसमें गायक राजीव मल्होत्रा, आस्था सक्सेना,देवेंद्र सक्सेना, सचिन सिंघा के साथ गीतों की प्रस्तुतियाँ दी गई थी… आज उनके महाप्रयाण के समाचार से समूचा संगीत जगत स्तब्ध है ।
माँ सरस्वती उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।
राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित गायिका आस्था सक्सेना ने श्रध्दांजलि अर्पित करते कहा कि वे महान वर्सेटाइल गायिका थीं साथी रे भूल न जाना मेरा प्यार जैसे उनके कठिन गीतों को बचपन से गाने की कोशिश करती हूँ।
आदरणीया आशा भोसले जी देव लोक गंधर्व लोक से आई अत्यन्त प्रतिभा सम्मान वर्सेटाइल गायिका थीं उन्होंने भारत की युवा पीढ़ी को पाश्चात्य जगत के नशे से बचाये रखा लगभग साठ साल तक उन्होंने फिल्म संगीत जगत मे राज किया मेरी धर्म पत्नि शास्त्रीय गायिका डॉ 0 संगीता सक्सेना एवं पुत्री शास्त्रीय गायिका आस्था सक्सेना ने उनके कठिन गीतों को बचपन से गाकर अपनी संगीत साधना को आगे बढाया, उनका जाना संगीत जगत की अपूरणीय क्षति है… उन्हें शत शत नमन विनम्र श्रध्दांजलि।


More Stories
नशे के खिलाफ हरिद्वार में जनक्रांति का आगाज, सावक मंच की गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब
ज्वालापुर में विद्युत लाइन में भीषण विस्फोट, मची अफरा-तफरी
राजकीय इंटर कॉलेज बड़कोट में ‘बडऽ घरऽ कि निनैई’ रवांल्टी भाषा में लिखित पुस्तक का हुआ लोकार्पण