देवेंद्र सक्सेना, कोटा: मोदी पब्लिक स्कूल में भू अलंकरण दिवस पर संस्कार भारती द्वारा रंगोली प्रतियोगिता आयोजित
मोदी पब्लिक स्कूल दादा बाडी में संस्कार भारती कोटा महानगर के तत्वावधान में आयोजित भू अलंकरण रंगोली प्रतियोगिता में लगभग 60 छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगोली बनाई।
संस्कार भारती कोटा महानगर के महामंत्री देवेंद्र कुमार सक्सेना ने सभी प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए भू अलंकरण के माध्यम से पृथ्वी को बचाने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
प्राचार्य अजय सिंह ने बताया कि इस अवसर संस्कार भारती के अध्यक्ष हरिहर बाबा, महामंत्री देवेंद्र कुमार सक्सेना, दृश्य कला प्रमुख शंभू सिंह चौबदार प्राचार्य अजय सिंह चित्रकला गुरु डॉ 0 अनुपमा पवार ने सभी को संस्कार भारती कोटा महानगर की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर चित्रकला गुरु डॉ0 अनुपमा पवार, अभिनय निदेशक विवेक शर्मा, हिमालय जी , फोटो ग्राफर क्रिश सारस्वत शंकर मस्ताना, नटी बाई सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
प्राचार्य ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।


More Stories
कोटा: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन
राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर किया सहभागिता हेतु आह्वान
विश्व हिन्दू परिषद भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों के संरक्षण का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री धामी