देवेंद्र सक्सेना, कोटा: संस्कार भारती कोटा द्वारा ‘कला मंथन 2026’ के विशेष अवसर पर संगीत नाटक अकादमी से सम्मानित प्रख्यात कोडियट्टम गुरु मार्गी मधु एवं उनके साथी कलाकारों का भव्य सम्मान किया गया।
इस गौरवमयी समारोह में गुरु मार्गी मधु के साथ डॉ. इंदुजी, कलामंडलम मणिकण्ठन, नेपथ्या जिनेष, कला निलयं राजन और कलानिलयंम श्री जित सुंदरन को उनकी उत्कृष्ट कला साधना के लिए सम्मानित किया गया।
संस्कार भारती की मंचीय कला प्रमुख डॉ. संगीता सक्सेना ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि कला जगत की इन महान विभूतियों का सम्मान राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा की प्राचार्य डॉ. सीमा चौहान जी, सांस्कृतिक मंच एवं भारतीय ज्ञान परंपरा की प्रभारी प्रेरणा शर्मा, संस्कार भारती के संरक्षक प्रो. राजेंद्र माहेश्वरी, महामंत्री देवेंद्र कुमार सक्सेना और संस्कार मित्र संतोष कुमार मीना द्वारा किया गया।

समारोह के दौरान सभी अतिथि कलाकारों को शॉल, पुष्प गुच्छ और सम्मान-पत्र भेंट कर उनके प्रति कृतज्ञता और आदर व्यक्त किया गया। इस अवसर पर कला और संस्कृति से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


More Stories
हरिद्वार: चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर कांग्रेसी नेताओं ने पुतला दहन कर जताया विरोध
महाविद्यालय मजरा महादेव में नुक्कड़ नाटक एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित
हरिद्वार: चाणक्य शाखा के कर्मठ स्वयंसेवकों ने मनाया परिवार मिलन कार्यक्रम