डीपी उनियाल, गजा / नई टिहरी : नरेंद्र नगर विकास खंड के पोखरी (क्वीली) तहसील गजा मे टी. एच. डी. सी. सामाजिक दायित्व के द्वारा निशुल्क 4 माह का सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया है।
लोक कल्याण समिति रानीचौरी के माध्यम से आयोजित सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ टी. एच. डी. सी भागीरथी पुरम के नोडल अधिकारी महेंद्र सिंह राणा, जोत सिंह असवाल सदस्य जिला पंचायत व लोक कल्याण समिति सचिव सुशील कुमार बहुगुणा ने रिबन काटकर किया।
सिलाई प्रशिक्षण के लिए पोखरी के निकटतम गावों की 35 महिलाओं ने प्रतिभाग किया।मुख्य अतिथि नोडल अधिकारी महेंद्र सिंह राणा ने टी एच डी सी सेवा मद से संचालित विभिन्न प्रशिक्षणों की जानकारी प्रतिभागियों को दी। कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने मे सिलाई प्रशिक्षण महत्वपूर्ण है।
जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह असवाल ने कहा कि क्षेत्र में इस तरह के प्रशिक्षण से स्वरोजगार उपलब्ध होगा, महिलाएं अपने घरेलू काम करने के साथ ही रोजगार के लिए भी कार्य करने मे सक्षम हो जायेंगी।
समिति के सचिव सुशील कुमार बहुगुणा ने कहा कि लगन व मेहनत से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद यह प्रशिक्षण आर्थिकी मजबूत करने मे सहायक होगा, स्थानीय महिलाओं को रोजगार से जुडने की पहल है।
इस अवसर पर प्रधान पोखरी मुकेश विजल्वाण, प्रधान थन्यूल मंजू देवी, पयाल गांव रजनी देवी व भारती देवी, मनीषा देवी, पूजा, बबली देवी, रजनी, मंजू, हर्षी देवी सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे।



More Stories
कुंभ-2027 की तैयारी : एनएचएआई की हरिद्वार बाईपास परियोजना का मेलाधिकारी और आईजी ने किया स्थलीय निरीक्षण
हरिद्वार में 26 अक्टूबर से खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों पर ‘मैन्युफैक्चरिंग व एक्सपायरी डेट’ लिखना अनिवार्य: उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
हरिद्वार में दीपावली से पहले शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट सेवा, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत