गजा, नरेन्द्र नगर से डी पी उनियाल की रिपोर्ट: नरेन्द्र नगर विधानसभा गजा मंडल कार्यकर्ताओं ने गढ़वाल संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी को रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाने के लिए शक्ति केन्द्रो पर बैठकों का आयोजन किया।
अलग अलग शक्ति केन्द्रो पर वरिष्ठ पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। क्वीली पट्टी के चाका ,लवा शक्ति केन्द्रो पर भाजपा के जिला मंत्री गजेन्द्र सिंह खाती ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि ‘ तीसरी बार मोदी सरकार ‘ बनाने के लिए सभी प्रत्याशियों को चुनाव जिताने का दायित्व कार्यक्रताओं का है।
बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख अपने अपने बूथों पर शत प्रतिशत मतदान भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में करायेंगे, ‘अबकि बार 400 पार , का मोदी का आह्वान सफल बना कर एन डी ए की सरकार बनानी है। उन्होंने कहा कि गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी उर्जावान हैं उनकी जीत के बाद क्षेत्र का विकास होगा ।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीशचंद्र बंठवाण ने कहा कि भाजपा गरीबों के लिए योजनाएं चला रही है जबकि कांग्रेस तुष्टिकरण की नीति अपना कर केवल वोट मांगती है, मंडल अध्यक्ष रतन सिंह रावत ने कहा कि हम सभी को बूथ जीतो चुनाव जीतो पर ध्यान देना होगा।
बैठक में प्रधान संगठन अध्यक्ष धन सिंह सजवाण, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती राजेश्वरी असवाल, दिनेश प्रसाद उनियाल, विनोद विजल्वाण सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।


More Stories
कला कन्या महाविद्यालय कोटा में पब्लिक स्पीकिंग और प्रेजेंटेशन स्किल्स की कला एवं व्यक्तित्व विकास विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित
नारायणबगड़: राजकीय महाविद्यालय मींग में छात्र-छात्राओं उत्पादों के स्टॉल लगाकर सीखे उद्यमिता के गुर
राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा में खेल सप्ताह का हो रहा आयोजन