डी पी उनियाल ,गजा : विकास खंड चम्बा के नैचोली गाँव निवासी सुप्रसिद्ध लोक गायक दिनेश उनियाल ने अपने बेटे की शादी में ” शराब नही संस्कार ” मुहिम को बढावा दिया।
लोक गायक दिनेश उनियाल ने अपने बेटे नीरज उनियाल की मेहंदी रस्म मे अतिथियों (मेहमानों) को नशामुक्त आतिथ्य सत्कार किया।
उनियाल ने बताया कि समाज में मेंहदी रस्म के दिन काकटेल पार्टी करने का कुप्रचलन हो रहा है जो कि भविष्य के लिए कष्टदायक होगा, शादी, मुंडन जैसे शुभ अवसरों पर अपने ईष्ट देवी देवताओं का पूजन करते हैं वहीं मांस व शराब को परोसते हैं, जो कि हमारी संस्कृति के विपरीत है।
दिन प्रतिदिन काकटेल पार्टी पर लाखों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। बताते चलें कि दिनेश उनियाल ने अनेक सामाजिक जागरुकता के गढवाली गीतों की रचना कर गाया है, कहा कि नशा मुक्त शादी करना भी सामाजिक जागरुकता जनचेतना का संदेश है।
इस अवसर पर नगर पंचायत गजा अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, डा. अशोक डंगवाल, डी पी उनियाल, जगदंबा प्रसाद उनियाल, ओम प्रकाश उनियाल, प्रधान मदन लाल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राम कृष्ण नौटियाल, विजयराम, विनोद बहुगुणा व अन्य लोगों ने काकटेल मुक्त शादी करने की सराहना की है।


More Stories
हरिद्वार- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग
हरिद्वार: मनरेगा में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर, रोडवेज का संविदा परिचालक को दर्शाया मजदूर
हरिद्वार: लक्सर के 23 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त और लैंड यूज चेंज पर रोक