July 23, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

गायक एवं संगीत शिक्षाविद् संतोष कुमार मीना का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया

कोटा, 2 जुलाई:  राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा के संगीत विभाग में सहायक आचार्य एवं भारतीय संगीत विभाग, कोटा विश्वविद्यालय के समन्वयक संतोष कुमार मीना का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संगीत विभाग के शिक्षकों, कलाकारों एवं विद्यार्थियों ने गीत-संगीत प्रस्तुत कर तथा केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में संगीत विभागाध्यक्ष श्रीमती प्रेरणा शर्मा, वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रो. राजेंद्र माहेश्वरी, डॉ. पुनीता श्रीवास्तव, समाजसेवी एवं तबला वादक देवेंद्र सक्सेना, तबला वादक महूराज राव तथा रामकुमार कलोसिया सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

संतोष कुमार मीना का जन्म सवाई माधोपुर जिले के पिलोदा गांव में हुआ। उनके पिता शिक्षा विभाग में प्राध्यापक रहे। उन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय से वर्ष 2013 में बीपीए एवं एमपीए की संगीत उपाधियां स्वर्ण पदक के साथ प्राप्त कीं। वर्ष 2012 में नेट तथा 2013 में सेट उत्तीर्ण करने के बाद वर्तमान में प्रो. रोशन भारती के निर्देशन में पीएचडी शोधकार्य कर रहे हैं।

संगीत शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। उन्होंने परमाणु ऊर्जा शिक्षण संस्था (AEES), मुंबई में सात वर्षों तक स्थायी संगीत शिक्षक के रूप में सेवाएं दीं। इसके बाद आरपीएससी-2014 भर्ती में चयनित होकर वर्ष 2019 में राजकीय कन्या महाविद्यालय, श्रीगंगानगर में सहायक आचार्य के रूप में कार्यभार संभाला। वर्ष 2022 से वे राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा में सहायक आचार्य के पद पर कार्यरत हैं।

श्री मीना के मार्गदर्शन में अनेक विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में सफलता प्राप्त की है। उनके शिष्य जवाहर नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, AEES तथा DSSSB में संगीत शिक्षक के रूप में चयनित होकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे विद्यार्थियों को निरंतर प्रोत्साहित एवं मार्गदर्शन प्रदान करते रहते हैं।

जन्मदिवस के अवसर पर महाविद्यालय परिवार, कलाकारों, विद्यार्थियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें स्वस्थ, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

— प्रेषक : देवेंद्र सक्सेना

About The Author