उत्तराखंड: राज्य में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच बीएसएफ के 30 जवान कोरोना पॉजिटिव निकलने से हडकंप मच गया है। सभी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 की ड्यूटी में तैनात थे। सभी जवानों की ड्यूटी कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में लगी थी।
जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में बीएसएफ के जवानों की ड्यूटी लगी है। ड्यूटी पर जाने से पहले सभी का कोरोना टेस्ट कराया गया था, जिसमें से 30 जवान कोरोना पॉजिटिव निकले है।
कोरोना पॉजिटिव निकले सभी जवानों को आइसोलेट कर दिया गया है। कोटद्वार सीओ केएल कोहली ने बताया कि बीएसएपी की 50वीं बटालियन की ई कंपनी के 82 जवान को कोटद्वार विधानसभा में ड्यूटी के लिए भेजा गया था, जिसमें से 30 जवानों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी जवान भुज बॉर्डर से आए थे।
बता दें कि उत्तराखंड में कोरोना तेजी से फैल रहा है। प्रदेश में आज भी कोरोना के 3000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं।



More Stories
1 साल से फरार चल रहा चोरी का आरोपित हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त मे
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री ने किया हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण
हरिद्वार: वोट चोरी और अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता डा.रागिनी नायक ने साधा भाजपा पर निशाना