नवल टाइम्स न्यूज़: वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर देहरादून में आज दिनांक 13 अक्टूबर 2023 को करियर काउंसलिंग सेल की संयोजक डॉ राखी डिमरी के द्वारा कौशल विकास के अंतर्गत 3-3 महीने का प्रमाण पत्र कार्यक्रम, विशेष कर पैथोलॉजी विषयक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर नरोत्तम शर्मा, वैज्ञानिक एवं विभाग अध्यक्ष डीएनए लैब, सेंटर फॉर अप्लाइड साइंसेज देहरादून द्वारा समस्त छात्र-छात्राओं को पैथोलॉजी विषय के बारे में विस्तार से समझाया गया।
यह कार्यक्रम डीएनए लैब देहरादून में कराया जाएगा। 3 महीने के कोर्स के दौरान छात्र-छात्राओं को फ्लेमोलॉजी, वायरोलॉजी, पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी आदि विषयों में रोजगार की संभावनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।
उन्होंने उत्तराखंड में चल रही अलग-अलग लैब के बारे में बताया, साथ ही किस प्रकार लैब के लिए मैनपॉवर को ट्रेनिंग दी जाती है, उन विषयों पर भी चर्चा की।
कार्यक्रम की संयोजक ने छात्र-छात्राओं के उन्मुखीकरण विकास के बारे में बताया, साथ ही पैथोलॉजी विषय की महत्वता व उपयोगिता के बारे में भी समझाया। छात्र-छात्राओं द्वारा कार्यक्रम में मुख्य वक्ता से प्रश्न पूछ कर अपनी जिज्ञासाओं का निवारण किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जी आर सेमवाल ने बताया कि इस प्रमाण पत्र कार्यक्रम से विज्ञान के छात्र छात्राओं को रोजगार की संभावनाएँ बढ़ेगी एवं सही दिशा में आगे बढ़े तो सही समय पर रोजगार भी प्राप्त कर सकेंगे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ विनोद रावत द्वारा किया गया। छात्र-छात्राओं में शिवांगी, समीक्षा, तानिया, संगीता तोमर, माही, तनु, कुसुम, साधना, मोहित, आनंद, जसवीर, तुषार आदि उपस्थित रहे। प्राध्यापक वर्ग में डॉक्टर रुचि सेमवाल, डॉक्टर योगेश भट्ट, डॉक्टर आर पी बडोनी, डॉक्टर माधुरी रावत, डॉ डीके भाटिया, डॉ आर एस चौहान आदि उपस्थित रहे।
हरिद्वार अभी अभी:बीएचईएल सेक्टर 2 डिस्पेन्सरी के पास हाथी की दस्तक
हरिद्वार: हमास के हमले में मारे गए इजराइली नागरिकों की आत्मा शांति को गंगा में किया दीपदान



More Stories
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, रिलायंस डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर में मिली अनियमितताएं, खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे
कुंभ मेला 2027: देवभूमि की लोक संस्कृति का अनूठा संगम, 15 मार्च को हरिद्वार में होगा देव डोलियों का ‘अमृत स्नान’
धनौरी पी.जी. कॉलेज और IAPT की पहल: माँ कौशल देवी पब्लिक स्कूल में सजीव प्रयोगों से बच्चों ने सीखी फिजिक्स