October 9, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

डिग्री के साथ कौशल और उद्यमिता अपनाएं युवा: करियर काउंसलिंग कार्यशाला में विशेषज्ञों ने किया प्रेरित

नई टिहरी, टिहरी गढ़वाल:  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नई टिहरी में करियर काउंसलिंग, कौशल विकास एवं उद्यमिता विकास पर एक जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई।

प्राचार्य प्रो. कुमारी प्रीति के दिशा-निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बाद उपलब्ध करियर विकल्पों, स्वरोजगार और उद्यमिता के अवसरों से परिचित कराना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो. राजकुमार त्यागी, डॉ. अनिल भट्ट, डॉ. देवेंद्र सिंह तोपवाल, डॉ. नूर हसन डॉ. ऋतुराज पंत, डॉ. संजय कुमार, डॉ. हिमानी, संयोजक आपदा प्रबंधन डॉ. मीनाक्षी शर्मा एवं डॉ. कमलेश पांडेय ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया।

मुख्य वक्ता एवं समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल भट्ट ने विद्यार्थियों को स्नातक एवं स्नातकोत्तर के बाद उपलब्ध विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में तकनीक का प्रभावी उपयोग, व्यावहारिक कौशल का विकास और निरंतर सीखने की प्रवृत्ति युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है।

उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप करियर चुनने तथा डिजिटल माध्यमों का लाभ उठाकर रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर तलाशने के लिए प्रेरित किया।

करियर काउंसलिंग एवं कौशल विकास प्रकोष्ठ के समन्वयक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में केवल डिग्री पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसके साथ व्यावहारिक कौशल विकसित करना और स्वरोजगार की संभावनाओं को पहचानना भी आवश्यक है। देवभूमि उद्यमिता योजना की समन्वयक डॉ. हिमानी ने योजना के उद्देश्यों एवं विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध उद्यमिता संबंधी अवसरों पर प्रकाश डाला।

कार्यशाला के दौरान आपदा प्रबंधन मास्टर ट्रेनर अनिल सकलानी ने विद्यार्थियों को आपदा की स्थिति में खोज एवं बचाव कार्यों तथा आवश्यक सुरक्षा उपायों की महत्तवपूर्ण जानकारी देकर जागरूक किया।

कार्यक्रम में वरिष्ट प्रो. डी पी एस भंडारी के साथ डॉ . दिलीप भाटिया, डॉ सचिन कुमार, डॉ सुभाष नौटियाल, डॉ विजय उनियाल, डॉ डॉ. गीता सैनी, डॉ. आरती खंडूरी, डॉ. आराधना सक्सेना, डॉ. चंद्रावती जोशी एवं डॉ. हर्षिता जोशी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। व्यवस्थाओं में श्री आशीष कंडारी का योगदान सराहनीय रहा। सुजल, कृष, मनीषा, सृष्टि, पायल, स्वाति, निधि, शिवानी, संध्या, रेखा, गौरव, योगिता, पंकज, अंजलि, निखिल, पलक सहित अनेक छात्र-छात्राओं ने कार्यशाला में प्रतिभाग किया। मंच संचालन डॉ. संजय कुमार और डॉ. मीनाक्षी शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया I

About The Author