देवेंद्र सक्सेना, कोटा 28 – 12-2025 : तानाजी नगर में महान गुरु गुरुगोविंद सिंह जी की जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
ऋषियों के तप त्याग तेज गुण मानव धर्म महान की।
भूली हुई कहानी फिर से याद करो बलिदान की।।
गुरु तेग बहादुर मिलन केंद्र “तानाजी नगर के तत्वावधान में दिनांक 28/12/25 (रविवार) -प्रातः 7:30 बजे गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती पर लार्ड कृष्णा शिक्षण संस्थान में बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें मुख्य वक्ता – श्री युधिष्ठिर सिंह जी (सह प्रांत मंत्री विश्वहिंदू परिषद) ने विचार व्यक्त करते हुए गुरु गोविंद सिंह जी के जीवन संघर्ष की मार्मिक घटनाओं का जिक्र कर कहां कि हम सभी भारतीयों को उनके बलिदान को बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए।
कला संस्कृति समाज सेवी देवेंद्र सक्सेना ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सरदार जोगेंद्रसिंह बराड ने भी विचार व्यक्त कर सभी को पूज्य गुरुजी के हिमालयी व्यक्तित्व से परिचित कराया । इस अवसर पर मिलन केंद्र के संचालक तारा सिंह, देवानंद बैरवा, शरद चौधरी सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित थे।


More Stories
कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान: हरिद्वार पुलिस के हेड कांस्टेबल राजवीर बने अपर उपनिरीक्षक (ASI)
हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाने हेतु जिलाधिकारी के नेतृत्व एवं निर्देशन में चलाया जा रहा है स्वच्छता अभियान
दर्दनाक हादसा- चलती बस में चालक को पड़ा दौरा, अनियंत्रित बस ने 5 मजदूरों को रौंदा, एक की मौत