हरिद्वार: हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में एक खौफनाक घटना सामने आई हैं। यहां दरिंदों ने एक युवक का गुप्तांग चबाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी है। पुलिस अब हत्यारों की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार तड़के सिडकुल पुलिस को डेंसो चौक के पास सड़क किनारे एक युवक के पड़े होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस जब मौके पर पहुंची तो युवक मृत मिला। युवक की मौत का कारण जानकर पुलिस भी सन्न रह गयी। युवक की मौत उसका गुप्तांग चबाने के कारण हुई। पुलिस के मुताबिक इस तरह का यह हत्याकांड है, जब किसी ने युवक का गुप्तांग चबाकर उसे तडपा-तड़पा कर मौत के घाट उतारा हो। मृतक के गुप्तांग कोे इस कदर चबाया गया कि उसकी तड़प-तड़प कर मौके पर ही मौत हो गई है।
पहली दृष्टि में ऐसा प्रतीत होता है कि युवक की हत्या कहीं और करके शव को डेंसो चौक के पास डाल दिया होगा
फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवा दिया है। मृतक के पास से कोई भी ऐसा दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके।


More Stories
अमर शहीद कुशल कुंवर की 83 वीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा ने दी श्रद्धांजलि
कोटा: गुरु गोविंद विहार कोटा जंक्शन पर महाराणा प्रताप जयंती व सम्मान
हरिद्वार में 5211 किग्रा वजन के विशाल पारद शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न, 2000 से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल