शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोडा, टिहरी गढ़वाल मे आज दिनांक 29 मार्च 2025 को देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत देवभूमि उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम की तृतीय दिवस सर्वेक्षण किया गया।
इस कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डॉ0 अजय कुमार, सह नोडल डॉ0 अमित कुमार सिंह, सदस्य डॉ0 सुमन, डॉ0 जोगेंद्र कुमार, डॉ0 भरत गिरी गोसाई तथा श्री अंकित रावत के दिशा निर्देशन एवं मार्गदर्शन में स्थानीय बाजार ग्राम सभा धारकोट के समस्त दुकानों का प्रश्नावली सर्वे माध्यम से कार्यशाला मे पंजीकृत प्रतिभागियो द्वारा विस्तृत सर्वेक्षण किया गया।
प्रतिभागियो के तीन समूहों द्वारा स्थानीय बाजार में विपणन की तकनीक को भी विस्तार से समझा गया। इस दौरान उन्होंने सर्वे के माध्यम से सभी दुकानदारों एवं उद्यमियों से उद्यम स्थापित करने में आने वाली चुनौतियां उनका निवारण तथा भविष्य की योजनाओ इत्यादि पहलुओं को भी समझा।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों का अपार सहयोग मिला।


More Stories
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में ‘भारतीय गणतंत्र के 75 वर्ष- ‘उपलब्धियाँ एवं चुनौतियाँ’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारम्भ
राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा में फ्रेंच भाषा संचार कौशल कार्यक्रम
हरिद्वार: स्कूल वाहनों के विरुद्ध चलाया जा रहा जांच अभियान दूसरे दिन भी जारी , 45 स्कूल वाहनों के हुए चालान