एनटीन्यूज़,हल्द्वानी: हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 11 अगस्त 2021 की रात उसका पति घर में नहीं था, इस दौरान उसके देवर ने मुंह में कपड़ा ठूंस कर चाकू के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया
जानकारी के अनुसार हल्द्वानी की मुखानी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने पुलिस में तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि 3 साल पहले यूपी के शिवपुर के रहने वाले आकाश से उसकी शादी हुई थी। लेकिन कुछ समय तक सब कुछ ठीक-ठाक चलने के बाद पति सहित परिवार के अन्य सदस्य दहेज के लिए उत्पीड़न करने लगे।
विवाहिता ने आरोप लगाया है कि 11अगस्त 2021 की रात उसका पति घर में नहीं था, इस दौरान उसके देवर ने मुंह में कपड़ा ठूंस कर चाकू के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब घटना की जानकारी पति और सास ने को दी तो उन्होंने धमकी देते हुए चुप रहने को कहा।
जिसके बाद विवाहिता ने घटना के बारे मायके वालों को बताया तो ससुराल पक्ष के लोग आग बबूला हो गए और उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। विवाहिता का आरोप है कि इस दौरान ससुर ने मिट्टी का तेल डालकर उसे आग लगाने की कोशिश की और शोर मचाने के बाद आसपास के लोगों ने उसे बचाया।
मामले में मुखानी थाना प्रभारी सुशील कुमार का कहना है कि पीडि़ता की तहरीर पर देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि पति, ससुर, सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट में मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है, जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर लिया जाएगा।



More Stories
कुंभ-2027 की तैयारी : एनएचएआई की हरिद्वार बाईपास परियोजना का मेलाधिकारी और आईजी ने किया स्थलीय निरीक्षण
हरिद्वार में 26 अक्टूबर से खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों पर ‘मैन्युफैक्चरिंग व एक्सपायरी डेट’ लिखना अनिवार्य: उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
हरिद्वार में दीपावली से पहले शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट सेवा, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत