July 26, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

देहरादून: बस की टक्कर से स्कूटी सवार युवती की मौत, घटना सीसीटीवी में हुई कैद

देहरादून के शिमला बाईपास पर आज सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवती की मौके पर ही मौत हो गई ,बस की चपेट में आने से युवती की जान चली गई ये सारी घटना वहां लगे cctv कैमरे में कैद हो गई उधर आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,टक्कर इतनी भीषण थी कि युवती बस टक्कर से सड़क पर गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गई। हालांकि स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की कोशिश की।

स्थानीय लोगों ने बस के नीचे फंसी महिला को और उसकी स्कूटी को भी बाहर निकाला ।जानकारी के अनुसार हादसे के बाद एंबुलेंस देर से पहुंची घटना के बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई और स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला मौके पर पहुंची पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है।

चौकी इंचार्ज ने बताया कि बस चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।

About The Author