धनौरी, हरिद्वार। 17 नवम्बर 2025: धनौरी पी.जी. कॉलेज के एंटी ड्रग सेल (Anti Drug Cell) के तत्वावधान में आज, दिनांक 17 नवम्बर 2025 को, “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत एक प्रेरणादायक निबंध प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को नशीली दवाओं के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना और उन्हें नशामुक्त समाज निर्माण के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) विजय कुमार की गरिमामय उपस्थिति रही। एंटी ड्रग सेल के सदस्यों में समिति प्रभारी डॉ. प्रियंका मलिक के साथ-साथ सहायक आचार्य डॉ. हरीश रावत, डॉ. राखी, डॉ. रुचि शर्मा, डॉ. विश्वजीत सिंह, डॉ. प्रियंका नेगी, डॉ. रोमा और श्री अंकित कोहली जी ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) विजय कुमार ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि “नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और राष्ट्र को खोखला कर देता है। हमारे युवा देश का भविष्य हैं, और उन्हें इस बुराई के खिलाफ मजबूती से खड़े होना होगा।” समिति प्रभारी डॉ. प्रियंका मलिक ने छात्रों की भागीदारी की सराहना की और नशामुक्ति के प्रयासों को जारी रखने का संकल्प दोहराया। छात्र-छात्राओं ने इस गंभीर सामाजिक विषय पर अपने विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का समापन नशा मुक्त और स्वस्थ समाज के निर्माण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।


More Stories
कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान: हरिद्वार पुलिस के हेड कांस्टेबल राजवीर बने अपर उपनिरीक्षक (ASI)
हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाने हेतु जिलाधिकारी के नेतृत्व एवं निर्देशन में चलाया जा रहा है स्वच्छता अभियान
दर्दनाक हादसा- चलती बस में चालक को पड़ा दौरा, अनियंत्रित बस ने 5 मजदूरों को रौंदा, एक की मौत