October 7, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

नशा तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही जारी, स्विफ्ट कार से शराब तस्करी करते दबोचा

 

  • 05 पेटी शराब व 01 पेटी बीयर बरामद, तस्करी में प्रयुक्त कार जब्त

हरिद्वार: माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” अभियान को सार्थक बनाने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा दिए गए कड़े दिशा निर्देशों के क्रम में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र से स्विफ्ट कार से शराब तस्करी करते हुए अभियुक्त मयंक आनंद को 03 पेटी देसी शराब, 02 पेटी अंग्रेजी शराब व 01 पेटी बीयर के साथ दबोचा गया व तस्करी में प्रयुक्त कार जब्त की गई।

मंयक आनन्द पुत्र प्रदीप उम्र 23 वर्ष नि0 शिवमूर्ति गली निकट क्लासिक होटल पंचवटी अपार्टमेन्ट थाना को0 नगर हरिद्वार के पास से देशी शराब- 03 पेटी, अंग्रेजी शराब- 02 पेटी , बीयर- 01 पेटी   स्वीफ्ट कार  सहित गिरफ्तार किया।

 

पुलिस टीम में 1) उ0 नि0 देवेन्द्र सिहं रावत , 2) का0 407 सतेन्द्र रावत मौजूद रहे।

About The Author

You may have missed