एनटीन्यूज़: उत्तराखंड सरकार बड़ा फैसला लेने जा रही है प्रदेश शिक्षा मंत्री के अनुसार उत्तराखंड के निजी स्कूलों में मानकों के अनुपालन और फीस एक्ट लाने के लिए सरकार जल्द ही राज्य विद्यालय मानक प्राधिकरण बनाने जा रही है.
इससे निजी स्कूलों द्वारा अभिभावकों को बढ़ती फीस को लेकर परेशान किए जाने के मामलों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।
वहीं, कक्षा छह से आठवीं तक के बच्चों को नैतिक शिक्षा एवं राज्य के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीद सैनिकों के जीवन वृत्त को कहानी के तौर पर पढ़ाया जाएगा। इसके लिए सहायक पुस्तकें विकसित की जाएंगी।
उन्होंने आंगनबाड़ी के साथ ही प्री प्राइमरी के संचालन के लिए शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की संयुक्त टास्क फोर्स बनाने के भी बात कही ।
उन्होंने कहा कि माध्यमिक विद्यालयों के अधीन स्कूल कांप्लेक्स के गठन के लिए स्कूलों का चिन्हीकरण किया जाएगा।



More Stories
बारिश के बीच भी जारी रही तैयारियों की समीक्षा, मौके पर ही तय किए गए सुधार और व्यवस्थाओं से जुड़े जरूरी कदम
राज्यपाल ने हरिद्वार में 52वें अखिल भारतीय प्राच्यविद्या सम्मेलन का उद्घाटन किया
विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियां की तेज, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं एसडीएम के साथ की बैठक