डॉ संदीप भारद्वाज, एनटीन्यूज़, 16 दिसम्बर: स्वामी नारायण सेवा मिशन के संस्थापक विश्वास सक्सेना एवं अर्चना सक्सेना ने वरिष्ठ समाजसेवी एवं नेत्र चिकित्सक डा.विशाल गर्ग के सहयोग से प्राथमिक विद्यालय गांधी आश्रम विष्णु गार्डन में बच्चों हेतु निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। शिविर में डा.विशाल गर्ग ने विद्यालय के सभी बच्चों के नेत्रों जांच की।
इस अवसर पर डा.विशाल गर्ग ने बच्चों को आंखों की देखभाल के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन करने पर स्वामी नारायण सेवा मिशन के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि आज के दौर में अत्यधिक टीवी देखने व मोबाईल का प्रयोग करने से बाल उम्र में ही बच्चों को कमजोर दृष्टि सहित कई नेत्र विकारों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि अभिभावकों को बच्चों का नेत्र विकारों से बचाने के लिए पौष्टिक आहर, हरी सब्जियों आदि का सेवन अधिक कराना चाहिए। साथ ही अधिक टीवी देखने व मोबाईल के प्रयोग कर पर रोक लगानी चाहिए।
वरिष्ठ समाजसेवी नरेश रानी गर्ग ने बच्चों को बिस्कुट आदि वितरित करते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। सभी को उन्हें बीमारियों से बचाने में सहयोग करना चाहिए। स्कूल अध्यापिका रमा वैश्य एवं रेसू वर्मा ने डा.विशाल गर्ग एवं विश्वास सक्सेना का आभार व्यक्त किया। में अंकित, मनीष गुप्ता, विकास चौधरी, राजेश वर्मा, आदि ने शिविर के आयोजन में सहयोग किया।



More Stories
1 साल से फरार चल रहा चोरी का आरोपित हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त मे
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री ने किया हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण
हरिद्वार: वोट चोरी और अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता डा.रागिनी नायक ने साधा भाजपा पर निशाना