एनटीन्यूज़: नैनीताल के होटल में 15 अगस्त की रात दिशा मिश्रा हुए हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है पुलिस ने दिशा मिश्रा की हत्या करने वाले आरोपी ऋषभ उर्फ इमरान को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने खुलासा करते हुए कई अहम जानकारियां दी है।
दरअसल पुलिस द्वारा पूछताछ में ऋषभ उर्फ इमरान ने बताया कि वह लंबे समय से दीक्षा के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था लेकिन पिछले दो ढाई महीनों से छोटी-छोटी बातों को लेकर उनके बीच में झगड़ा हो रहा था
15 और 16 अगस्त की रात्रि ऋषभ उर्फ इमरान और दीक्षा दोस्तों सहित नैनीताल घूमने आए इस दौरान होमस्टे के कमरा नंबर 307 में रात को 1:55 पर दीक्षा मिश्रा की जन्मदिन की पार्टी की गई जिसके बाद उनके दोस्त भी अपने दूसरे कमरे पर चले गए
इस बीच 15 अगस्त की रात्रि को भी उनके बीच कहासुनी हो गई और झगड़ा हो गया आवेश में आकर इमरान द्वारा उसका गला दबाकर हत्या कर दी गई इमरान ने कहा कि वह किसी तरह दीक्षा से पीछा छुड़ाना चाहता था पुलिस ने घटना का खुलासा कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।



More Stories
पीएनबी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को प्रेम हॉस्पिटल में मिलेंगी रियायती स्वास्थ्य सुविधाएं, हुआ महत्वपूर्ण समझौता
भाजपा गजा मंडल की बैठक में ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ का लक्ष्य, कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान
सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर महाविद्यालय अगरोड़ा में राष्ट्रीय एकता का संदेश, विद्यार्थियों ने लिया एकजुटता का संकल्प