ख़बर रफ़्तार, पिथौरागढ़: बेरीनाग के चौकोड़ी में एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना में दो बच्चे घायल हैं जिनका सीएचसी में उपचार किया जा रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह हिमालया इंटर कालेज चौकोड़ी के बच्चे और शिक्षक बस से स्कूल जा रहे थे।
बेरीनाग तहसील मुख्यालय से 1 किलोमीटर दूरी पर बेरीनाग सानीखेत छलौड़ी मोटर मार्ग हादसा हुआ है। एक निजी स्कूल की बस नंबर UK 04Pa0399 के साथ ये हादसा हुआ है।
इस दुर्घटना में 10वीं कक्षा के छात्र लक्षित पंत और 12वीं कक्षा की छात्रा बिनीता बोहरा घायल हो गई। इसके बाद दोनों घायल बच्चों को सीएचसी बेड़ीनाग पहुंचाया गया। जहां पर दोनों का उपचार किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ में बेरीनाग तहसील मुख्यालय से 1 किलोमीटर दूरी पर बेरीनाग सानीखेत छलौड़ी मोटर मार्ग हादसा हुआ है। एक निजी स्कूल की बस नंबर UK 04Pa0399 के साथ ये हादसा हुआ है। ये बस स्कूली बच्चों को लेकर जा रही थी, तभी रोड में एक बिजली की लाइन का तार गिरा हुआ था। तार हटाने के लिए बस चालक इन्द्र सिंह बस से बाहर निकाला।
इसी दौरान अचानक बस पीछे को चलने लगी। इस दौरान बस में सवार बच्चे और शिक्षक बस से बाहर उतर गए। लेकिन बस में दो बच्चे रह गये। बस करीब 50 फीट नीचे गिर गई।
गनीमत रही कि बस एक पेड़ पर रुक गई । बस गिरते ही वहां चीख-पुकार मच गई। शिक्षक नरेंद्र सिंह धानिक ने घायल बच्चों को बस से बाहर निकाला, दोनों बच्चों को सीएचसी बेरीनाग पहुंचाया गया।



More Stories
राजकीय महाविद्यालय नानकमत्ता में स्थापना दिवस एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
लक्सर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, करीब 10 कुंतल मिलावटी खाद्य पदार्थ किया नष्ट
हरिद्वार में 12 से 14 अक्टूबर तक जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण