आज दिनांक 16.07.2025 को श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के पं0 ललित मोहन शर्मा परिसर, ऋषिकेश में नगर निगम, ऋषिकेश एवं परिसर के संयुक्त तत्वाधान में हरेला पर्व धूमधाम से आयोजित किया गया।
इस पावन पर्व पर परिसर में वाणिज्य संकाय की ओर जाने वाले मार्ग पर विभिन्न प्रकार की जड़ी बूटी एवं फूलों के पौधों का रोपण किया गया।
इस अवसर पर नगर निगम ऋषिकेश के मेयर श्री शंभू पासवान द्वारा पर्यावरण को संरक्षित करने हेतु छात्र-छात्राओं एवं परिसर के कर्मचारियों का आह्वान किया गया और साथ ही नगर निगम ऋषिकेश की तरफ से परिसर को हरा-भरा बनाने में सहयोग का आश्वासन दिया गया।
इस आयोजन में नगर आयुक्त श्री गोपाल राम बेनिवाल, सहायक नगर आयुक्त श्री अमन कुमार, नमामि गंगे जिला परियोजना अधिकारी रविकांत पाण्डेय, सुश्री नीरजा गोयल (नीरजा चैरिटेबल ट्रस्ट), परिसर के प्रो0 वी0 एन0 गुप्ता, प्रो0 दिनेश शर्मा, प्रो0 अधीर कुमार का सक्रिय प्रतिभाग रहा।
हरेला पर्व के वृक्षारोपण कार्यक्रम में परिसर के कर्मचारीगण श्रीमती शंकुन्तला शर्मा प्रशासनिक अधिकारी, श्री शैलेन्द्र डंगवाल, श्रीमती विजया भट्ट, श्री सुरेन्द्र नौड़ियाल, श्रीमती श्वेता, श्रीमती प्रियंका दुबे, श्रीमती शिवानी नेगी, श्री नवीन कुमार लोहानी, श्री नवीन कुमार, श्री अविनाश तिवारी, श्री रविन्द्र सिंह, श्री कैलाश सिंह, श्री दीपेन्द्र कुमार, श्री कमलेश सकलानी, श्रीमती रजनी पालीवाल, श्री मुकेश कुमार, श्रीमती निशा बलूनी, श्री कृष्णानंद उनियाल, श्री प्रदीप रावत, श्री ऋषिकपूर, श्रीमती अंजू देवी, श्री सतेन्द्र सिंह रावत, श्री कुलदीप, श्री अर्जुन, श्री सूरज सिंह एवं नगर निगम, ऋषिकेश के सफाई निरीक्षक अभिषेक मल्होत्रा एवं विभा नामदेव आदि ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया।



More Stories
हरिद्वार- सूचना विभाग की सहायिका गीता राजपूत की माता जी का निधन, पत्रकारों ने व्यक्त की संवेदनाएं
राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा में आपदा प्रबंधन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
पीएम मोदी के राष्ट्रसेवा के गौरवशाली 25 वर्ष पर शिव सेना उत्तराखंड ने आयोजित किया विशाल रक्तदान महायज्ञ