एनटीन्यूज़ (नवल टाइम्स न्यूज़) : ‘मतदान जागरूकता कार्यक्रम’ के अंतर्गत ‘राष्ट्र मतदान और लोकतंत्र ‘विषय पर माननीय कुलाधिपति महोदय की पहल पर राज्यपाल निवास के प्रेक्षागृह में दिनांक 9-2-2022 को आयोजित अंतर विश्वविद्यालययीय भाषण प्रतियोगिता में पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय ऋषिकेश की छात्रा अवि तिवारी( बीकॉम फिफ्थ सेमेस्टर) ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया .इसके साथ ही निर्णायक मंडल द्वारा उनके भाषण को विशेष रूप से सराहा गया
कुलपति प्रोफेसर पीपी ध्यानी ने छात्रा को बधाई देते हुए चयन समिति के सदस्यों प्रोफ़ेसर मुक्तिनाथ यादव प्रोफेसर कल्पना पंत तथा डॉक्टर पारुल मिश्रा को साधुवाद दिया .
प्राचार्य प्रोफेसर पंकज पंत के द्वारा भी छात्रा एवं चयन समिति को बधाई दी गई .साथ ही उनके द्वारा यह भी कहा गया कि छात्रा के इस भाषण को विश्वविद्यालय की आगामी पत्रिका में प्रकाशित किया जाएगा एवं विश्वविद्यालय के द्वारा भी अवि तिवारी को पुरस्कृत किया जाएगा.



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन