हरिद्वार: पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन की पत्नी की कार को थाना डालनवाला क्षेत्रांतर्गत एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही कार को टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से दूसरी गाड़ी में सवार दो युवक घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
एल्कोमीटर से जांच करने पर पता चला कि दोनों युवकों ने शराब पी रखी थी। घटना के बाद प्रणव सिंह चैंपियन भी मौके पर पहुंचे। चैंपियन के ड्राइवर की तहरीर के आधार पर दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया।
गुरुवार देर रात पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन की पत्नी ड्राइवर के साथ कार से डालनवाला क्षेत्र की तरफ से आ रही थीं। उसी दौरान सामने से एक तेज रफ्तार कार ने पूर्व विधायक की कार को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पूर्व विधायक की कार टकराकर पास में स्थित गुरद्वारे में जा घुसी। साथ ही दूसरी कार सवार दोनों युवकों को चोटें आईं। हादसे के बाद चैंपियन की पत्नी के साथ दोनों युवकों ने बहस भी की।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। पुलिस द्वारा दोनों युवकों को हिरासत में लेकर अस्पताल भिजवाया गया। जहां पर एल्कोमीटर से टेस्ट करने पर पता चला कि दोनों युवक शराब के नशे में थे।
इंस्पेक्टर डालनवाला एनके भट्ट ने बताया कि दोनों युवकों को अस्पताल में मेडिकल के लिए ले जाया गया है। साथ ही ड्राइवर द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन