पौखाल, टिहरी गढ़वाल पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, पौखाल में आज केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। विद्यालय का इस वर्ष का परीक्षा परिणाम 98.5 प्रतिशत रहा।
विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। परीक्षा परिणाम में छात्र समर्थ सिंह ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अनिरुद्ध ने 91.4 प्रतिशत अंक अर्जित कर द्वितीय स्थान हासिल किया तथा अपूर्व नमन ने 89.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के प्राचार्य महोदय एवं उप-प्राचार्य महोदय ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने इस उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आने वाले वर्षों में और बेहतर प्रदर्शन का संकल्प लिया।


More Stories
हरिद्वार: कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों के उपचार हेतु 32 स्थानों पर लगाए गए है निशुल्क स्वास्थ्य शिविर
हरिद्वार से लक्सर जा रही यात्रियों से भरी एक मेटाडोर अनियंत्रित होकर पलटी
महाविद्यालय मजरा महादेव में आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम में छात्रों को स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित