कल दिनांक 2 मार्च 2025 को उच्च शिक्षा विभाग के अतिथि प्रभावित प्राध्यापको का एक प्रतिनिधिमंडल उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से मुलाक़ात हेतु देहरादून यमुना कॉलोनी में उनके शासकीय आवास पर अपनी मांगों के लिए एकजुट हुआ।
जिसमें अतिथि प्राध्यापको की मुख्य मांग, प्रभावित हुए अतिथि शिक्षकों का अतिशीघ्र समायोजन और सुरक्षित भविष्य था।
जिसके लिए माननीय मंत्री ने सकारात्मक आश्वासन देकर 10 दिन के अंदर शीघ्र समायोजन करने हेतु उच्च शिक्षा निदेशक को अभिलम्ब कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया जिसके लिए समस्त अतिथि प्रभावित प्राध्यापको ने मंत्री के आश्वासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया ।
मंत्री जी से मिलने वालों में डॉ. अनुज, डॉ. आशीष, डॉ. सुबोध, चिंतामणि, डॉ. सुरजीत, डॉ. तारा, डॉ. अजय, डॉ. मनोज, डॉ. ज्योति, डॉ. वंदना, डॉ. गरिमा, डॉ. नम्रता, डॉ. प्रियंका, डॉ. पूजा, डॉ. मोनिका, डॉ. राकेश, डॉ. दीपक, डॉ. शीशपाल, डॉ. सरण, डॉ. ममता, डॉ. स्वाति, डॉ. भूपेंद्र एवं अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहें ।


More Stories
पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खण्डूरी के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक, 20 मई अन्त्येष्टि के दिन समस्त कार्यालय बन्द, आदेश जारी
महाविद्यालय नैनबाग में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, प्रदेश में शोक की लहर