हरिद्वार: स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2024 को देखते हुए जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने छुट्टी पर चल रहे सरकारी कर्मियों को तत्काल काम पर लौटने के निर्देश जारी किए हैं।
स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2024 की घोषणा के साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो चुकी है। ऐसे में जो सरकारी कर्मी छुट्टियों पर है उनको तत्काल प्रभाव से निरस्त कर कार्यालय में उपस्थित होने के जिलाधिकारी कार्यलय की ओर से निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त यदि किसी अधिकारी अथवा कर्मचारी को किसी आवश्यक कारणवश छुट्टी लेनी ही है तो वह अपने कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर अपना अवकाश प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। कोई भी अधिकारी ध् कर्मचारी उक्त निर्वाचन अवधि मे बिना अधोहस्ताक्षरी की पूर्व अनुमति के निर्धारित समय से पूर्व कार्यालय नही छोडेगे। इस आदेश का कडाई से पालन करने के भी निर्देश दिए गए है।



More Stories
नाबालिग पुत्री के साथ अश्लील एवं आपत्तिजनक हरकतें करने वाले आरोपी पिता के विरुद्ध बहादराबाद पुलिस की कार्रवाई
हरकीपैड़ी क्षेत्र में तीर्थ पुरोहितों और यजमानों में मारपीट, समझौता कराने पहुंचे पार्षद से भी हाथापाई
हरिद्वार : युवा महोत्सव का भव्य आयोजन,कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ