उत्तराखंड : अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी और बेरोजगार संघ के सदस्यों के बीच हुई वार्ता के बाद बेरोजगार संघ की सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए राज्य सरकार ने विभिन्न बिंदुओं पर कार्यवाही की है।
1. राज्य सरकार पटवारी भर्ती पेपर लीक मामले की एसआईटी जांच को हाई कोर्ट के जज की निगरानी में कराएगी।
2. सीबीआई जांच की मांग को उत्तराखंड हाई कोर्ट द्वारा अस्वीकार किया जा चुका है। हाई कोर्ट पहले ही यह अवधारित कर चुका है कि जांच सही हो रही है इसलिए प्रकरण की सीबीआई नहीं करायी गई।
3. आंदोलनरत युवाओं की एक मांग पटवारी भर्ती में प्रश्नपत्र बदले जाने की थी। लोक सेवा आयोग पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि 12 फरवरी को होने जा रही पटवारी परीक्षा के प्रश्न पत्र नए सिरे से तैयार किए गए हैं।
4. सख़्त नकल विरोधी अध्यादेश को मंजूरी प्रदान की जा चुकी है।
5- राज्य लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक को हटा दिया गया है।
तमाम मांगों पर कार्यवाही किए जाने से आंदोलन जारी रखने का कोई औचित्य नहीं रह जाता है।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय मजरा महादेव में स्वच्छता सेवा पखवाड़े का शुभारंभ
पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश सिंह धनाई ने विकास खंड चंबा के विभिन्न क्षेत्रों का किया भ्रमण, ग्रामीणों से की मुलाकात
भारतीय जनता पार्टी गजा मंडल की बैठक मे राज्य मंत्री वीरेंद्र सेमवाल ने किया सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ