October 16, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

बालासाहेब के विचारों के असली वारिस एकनाथ साहेब: देवेंद्र प्रजापति

हरिद्वार: आज दिनांक 26/8/2023 को शिवसेना की एक बैठक किसान मोर्चा जिला कार्यालय कटारपुर हरिद्वार में आयोजित की गई।

जिसका संचालन चंद्रशेखर चौहान ने किया व अध्यक्षता देवेंद्र प्रजापति राज्य मंडल प्रमुख उत्तराखंड मैदानी क्षेत्र ने की संचालन करते हुए चंद्रशेखर चौहान ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में बैठक की जाएगी व घर घर जाकर शिवसेना के कार्यकर्ता तैयार किए जाएंगे।

साथ ही गाँव-गांव जाकर सदस्यता कैंप लगाकर शिवसेना का सदस्यता अभियान चलाया जाएगा जिसमें पार्टी की नीव को और ज्यादा मजबूती मिलेगी।

अध्यक्षता करते हुए देवेंद्र प्रजापति ने कहा कि उत्तराखंड शिवसेना को अब एक मजबूत नेतृत्व लीड कर रहा है हम सभी को शिवसेना पंत प्रमुख श्री एकनाथ शिंदे साहिब जी का आशीर्वाद मिल रहा है प्रजापति ने कहा कि ब्रह्मलीन बालासाहेब के शुद्ध विचारों के असली वारिस श्री एकनाथ शिंदे साहिब ही हैं उनके नेतृत्व वह आशीर्वाद से संपूर्ण भारत में शिवसेना मजबूती से सनातन धर्म हिंदुत्व व समाज हित के कार्य राजनीतिक रूप से करेगी।

साथ ही हिंदू हृदय सम्राट ब्रह्मलीन बालासाहेब के विचारों को शिंदे साहब के आदेश अनुसार जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।

साथ ही प्रजापति ने अपनी टीम का विस्तार करते हुए महंत रमेश नाथ महाराज जी को राज्य मंडल संगठन सचिव एवं रवि बक्शी जी को राज्य मंडल उप प्रमुख एवं अंकित मलिक जी को राज्य मंडल कोश प्रमुख और सतवीर सिंह राठौड़ जी को राज्य मंडल सचिव उत्तराखंड मैदानी क्षेत्र के पद पर नियुक्त किया।

सभी शिवसैनिको ने नवनियुक्त जिम्मेदारी मिलने पर शिवसेना का पटका पहनाकर एवं मुंह मीठा करा कर सभी का स्वागत किया साथ ही प्रजापति के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने शिवसेना की सदस्यता भी ग्रहण की सदस्यता ग्रहण एवं कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

एडवोकेट अंशुल सिंह विधि प्रकाशित जिला प्रमुख नूतन उपाध्याय किसान मोर्चा जिला प्रमुख राजू राठौड़ वेद प्रकाश परमजीत सिंह राजकुमार प्रजापति नेमचंद सैनी गंगाराम सैनी रामकुमार प्रशांत प्रजापति देव राठौर दीपक राठौड़ राजू सैनी आशीष राठौर पंकज राठौर आदि चौहान आदि पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

You may have missed