एनटीन्यूज़, उत्तराखण्ड: राज्य के स्कूलों में कक्षा 6 से 12वीं तक की कक्षाओं के संचालन के लिए नया शासनादेश जारी.
नए शासनादेश के अनुसार कक्षा 6 से 12 तक की कक्षाएं पूर्व की भांति चलाई जाएंगी, जिसको लेकर आज डॉ बीबीआरसी पुरुषोत्तम सचिव उत्तराखंड शासन ने शासनादेश जारी कर दिया है।
शासनादेश में प्रदेश में कोविड-19 के दृष्टिगत राज्य के समस्त बोर्ड द्वारा संचालित बोर्डिंग, डे बोर्डिंग शिक्षण संस्थानों में शासकीय, अशासकीय, निजी शिक्षण संस्थानों में अब कक्षा 6 से 12वीं तक की कक्षाओं को 4 घंटे के स्थान पर पूर्व की भांति पठन-पाठन कार्य शुरू करने के आदेश दिए गए हैं,
सचिव उत्तराखंड शासन बी बी सी पुरुषोत्तम ने महानिदेशक विद्यालय शिक्षा उत्तराखंड को शासनादेश जारी कर आदेशित किया है कि प्रदेश में अब कक्षा 6 से 12वीं तक की कक्षाओं को पूर्व की तरह संचालित किया जाए , कोविड 19 से संबंधित अन्य शेष शर्तें यथावत रहेंगी।



More Stories
सभी नागरिक थोड़ी-थोड़ी सावधानी और आत्मसंयम अपनाए, भारत को फौलादी मज़बूत बनाएं – अरविन्द सिसोदिया
कोटा: मदर्स डे पर मातृत्व को किया नमन, बेटियों ने मां को बताया जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा
हरिद्वार के सेतुओं को मिल सकते हैं माँ गंगा के नाम, जिलाधिकारी को सौंपा गया प्रस्ताव