संजीव शर्मा,एनटीन्यूज़: बिपिन त्रिपाठी कुमाऊँ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में आज से शुरू हो गया सिंटिला 2022 का आगाज
बता दें कि सिंटिला इंजीनियरिंग कॉलेज का वार्षिक महोत्सव है जिसमें विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होते रहे हैं सांस्कृतिक उत्सव के इस प्रथम दिन में कॉलेज के डायरेक्टर प्रोफेसर सत्येंद्र सिंह ने अपने प्रेरणा वर्धक शब्दों से छात्र छात्राओं का मनोबल बढ़ाया इस अवसर पर कॉलेज के रजिस्ट्रार आरपी सिंह, महोत्सव के संपादक ललित सिंह गढिया, डॉ रवि कुमार एवं सुश्री अनिन्दिता एवं अन्य सभी फैकल्टी उपस्थित रहे आपको बताते चलें कि यह महोत्सव 2 दिन तक चलेगा

जिसमें कॉलेज के छात्र छात्राओं के द्वारा विभिन्न कलाओं का प्रदर्शन किया जाएगा साथ ही इस महोत्सव के आयोजन की तैयारी कॉलेज के फेकल्टी संपादकों तथा फाइनल ईयर के छात्र छात्राओं के नेतृत्व में आयोजित कराई जा रही है

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई उसके बाद कवितााओं, डांस (सोलो/फोक,वेस्टर्न) गायन, पेंटिंग के साथ कार्यक्रम का अगाज़ हुआ
इस महोत्सव में छात्र समन्वयक आदित्य जोशी, वर्षा त्रिपाठी, हिमानी मेहता, आकांक्षा पाठक, मोहित मनसाल एवं अन्य फाइनल ईयर के छात्र छात्राएं सम्मिलित रहे



More Stories
1 साल से फरार चल रहा चोरी का आरोपित हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त मे
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री ने किया हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण
हरिद्वार: वोट चोरी और अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता डा.रागिनी नायक ने साधा भाजपा पर निशाना