भारतीय जनता पार्टी गजा मंडल अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांट कर किया स्वागत । भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्षों की घोषणा होते ही गजा मंडल अध्यक्ष पद पर रतन सिंह रावत को बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से मिठाई बांट कर स्वागत किया ।
गजा मंडल अध्यक्ष पद पर रतन सिंह रावत की घोषणा होते ही गजा पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया, नगर पंचायत गजा अध्यक्ष श्रीमति मीना खाती ,जनपद मंत्री गजेन्द्र सिंह खाती, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्र सिंह खाती, निवर्तमान अध्यक्ष अरविंद उनियाल ने रतन सिंह रावत को माल्यार्पण किया
इस अवसर पर बीर सिंह असवाल,चतर सिंह रावत, सुरेन्द्र सिंह नेगी , ने नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष रतन सिंह रावत को अध्यक्ष बनाये जाने पर मिष्ठान वितरण किया,
मंडल अध्यक्ष रतन सिंह रावत ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश पदाधिकारियों व जिला पदाधिकारियों की रीति नीति को आगे बढ़ाया जायेगा तथा प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं को हर गांव तक पहुंचाने का प्रयास किया जायेगा
साथ ही मंडल के सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर 2023व2024 में सबका साथ सबका विकास,सबका प्रयास के साथ भारतीय जनता पार्टी के मिशन को पूरा किया जाएगा । नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष ने प्रदेश व जनपद पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है ।


More Stories
स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवार सम्मेलन में आश्वासन के बाद भी मुख्यमंत्री के न आने पर, उत्तराखण्ड के सेनानी परिवार में आक्रोश
ओमकारानंद जूनियर हाई स्कूल एवं सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गजा विद्यालय में निबंध व कला प्रतियोगिता का आयोजन
राजकीय महाविद्यालय कपकोट में वीरा फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित