कोटा: भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रमों हेतु कोटा के हेमंत विजयवर्गीय उदयपुर संभाग प्रभारी एवं प्रदेश मॉनिटरिंग टीम में सदस्य नियुक्त किया
1 अप्रेल, कोटा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ नें भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल के अवसर पर होनें वाले विविध कार्यक्रमों हेतु संभाग प्रभारी एवं प्रदेश स्तरीय मॉनिटरिंग टोली का गठन किया।
भाजपा मीडिया विभाग के कोटा संभाग संयोजक अरविन्द सिसोदिया नें बताया कि भाजपा स्थापना दिवस के कार्यक्रमों के लिए संभाग प्रभारियों में उदयपुर संभाग के संभाग प्रभारी, कोटा के पूर्व जिलाध्यक्ष हेमंत विजयवर्गीय को बनाया गया। वहीं कोटा संभाग का संभाग प्रभारी पूर्व जिलाध्यक्ष उदयपुर रविन्द्र श्रीमाली को नियुक्त किया गया है।
उपरोक्त कार्यक्रमों की प्रदेश स्तरीय मॉनिटरिंग के लिए बनाई टोली में हेमंत विजयवर्गीय एवं रविन्द्र श्रीमाली को सदस्य भी बनाया गया है।
प्रदेशस्तरीय मॉनिटरिंग टोली में विधायक तिजारा बाबा बालकनाथ, पूर्व महापौर राजेंद्र कुमार गहलोत , पूर्व जिलाध्यक्ष कोटा हेमंत वियजवर्गीय,पूर्व सांसद टोंक सुखवीर सिंह जौनपुरिया, पूर्व विधायक मोहनलाल गुप्ता, जिला प्रभारी बीकानेर दशरथ सिंह शेखावत,पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र श्रीमाली आदि की मॉनिटरिंग टोली का गठन किया है।



More Stories
1 साल से फरार चल रहा चोरी का आरोपित हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त मे
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री ने किया हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण
हरिद्वार: वोट चोरी और अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता डा.रागिनी नायक ने साधा भाजपा पर निशाना