- बालिका छात्रावास में जाकर रेखा आर्या ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
- अधिकारियों को दिये खेल विभाग की वेबसाइड तैयार करने के निर्देश
हरिद्वार: आज मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने रोशनाबाद (हरिद्वार) जाकर स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद, बालिका छात्रावास रोशनाबाद व वंदना कटारिया स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया।
बालिका छात्रावास में जाकर छात्राओं से उनको छात्रावास में मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही वंदना कटारिया हॉकी स्टेडिम का भी निरीक्षण किया , और अन्य दूसरे निर्माण कार्यों जिसमें मल्टीपर्पज हॉल, हॉस्टल के निर्माण की प्रगति रिपोर्ट ली और कामों को जल्द पूरे करने के अधिकारियों को निर्देश दिए ।
बालिका छात्रावास में छात्राओं के साथ भोजन किया व गुणवत्ता देखी।अधिकारियों से खेल विभाग के कैलेंडर के बारे में जानकारी ली।
इस दौरान मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने निर्माणाधीन हॉकी स्टेडियम का जायजा लिया ,साथ ही अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने तथा खेल विभाग की वेबसाइट बनाने के लेकर निर्देशित किया।
इस दौरान प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी मुकेश भट्ट जी, प्रशासनिक अधिकारी रविन्द्र कुमार यादव व ग्राउंड स्टाफ मौजूद रहे ।



More Stories
कुंभ-2027 की तैयारी : एनएचएआई की हरिद्वार बाईपास परियोजना का मेलाधिकारी और आईजी ने किया स्थलीय निरीक्षण
हरिद्वार में 26 अक्टूबर से खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों पर ‘मैन्युफैक्चरिंग व एक्सपायरी डेट’ लिखना अनिवार्य: उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
हरिद्वार में दीपावली से पहले शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट सेवा, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत