September 30, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

महाविद्यालय अगरोड़ा धारमंडल में छात्र संघ चुनाव शांति पूर्ण सम्पन्न

अगरोड़ा: आज दिनांक 29-09-2026 को शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा धारमंडल टिहरी गढ़वाल में छात्र संघ निर्वाचन शांति पूर्ण सम्पन्न हुआ।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० के० एस० जौहरी जी के मार्गदर्शन में छात्र छात्राओं ने अनुशासित तरीके से मतदान किया।

छात्र संघ निर्वाचन 2026-27 में अध्यक्ष पद पर दो उम्मीदवारों द्वारा नामांकन किया गया था जिसमें अजीत कुमार विजयी हुए। सचिव पद पर मीनाक्षी एवं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर अंशुल भंडारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सह सचिव पदों हेतु किसी भी छात्र द्वारा आवेदन नहीं किया गया था।

छात्र संघ निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सीमा ने निर्वाचन समिति, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं पुलिस प्रशासन, तहसील प्रशासन, जिला प्रशासन का शांति पूर्ण निर्वाचन में सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

About The Author