शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा में आज दिनांक 12 मार्च 2026 को प्राचार्य डॉ के० एस० जौहरी जी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना का पांचवां अंतिम एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने विज्ञान भवन के प्रांगण की सफाई एवं कला भवन की साफ सफाई की एवं श्रमदान दिया। गोष्ठी के दौरान वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ० अजय कुमार सिंह (असिस्टेंट प्रो० अंग्रेजी) ने छात्र छात्राओं को 5 शिविर पूर्ण करने पर बधाई दी और आने वाले सात दिवसीय (दिन- रात) कैंप में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती रश्मि(असिस्टेंट प्रो० भूगोल) ने विशेष शिविर की पूर्व तैयारी के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान NSS सहायक श्री रोहित कुमार एवं श्री प्रताप राणा, का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में छात्र छात्राओं की विशेष भूमिका रही l


More Stories
पूर्व मुख्यमंत्री मे०ज० (से०नि०) भुवन चंद्र खंडूड़ी की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब,पुत्र मनीष ने दी पिता को मुख्यग्नि
हरिद्वार ग्रामीण की युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक ,सौरभ सैनी के नेतृत्व में सम्पन्न
पी जी कॉलेज, कोटद्वार में आयोजित उद्यमिता ओरिएंटेशन कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सीखे उद्यमिता के गुर