August 23, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

महाविद्यालय कमांद की 12 छात्राओं को अजीम प्रेमजी फाउंडेशन छात्रवृत्ति के अंतर्गत मिली छात्रवृत्ति

कमांद, टिहरी गढ़वाल: राजकीय महाविद्यालय कमांद, टिहरी गढ़वाल की 12 छात्राओं को शैक्षणिक सत्र 2025–26 में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन छात्रवृत्ति के अंतर्गत छात्रवृत्ति प्राप्त हुई है। यह उपलब्धि महाविद्यालय की छात्राओं के लिए उत्साहवर्धक है तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राओं को उच्च शिक्षा जारी रखने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करेगी।

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा प्रदान की जाने वाली यह छात्रवृत्ति (₹ 30,000) छात्राओं को उनकी उच्च शिक्षा के दौरान आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण पहल है। छात्रवृत्ति प्राप्त होने से चयनित छात्राओं को अपनी शिक्षा से संबंधित आवश्यक खर्चों को पूरा करने में सहायता मिलेगी तथा वे अधिक एकाग्रता के साथ अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगी।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. गौरी सेवक ने छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाली सभी छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि ऐसी छात्रवृत्तियाँ विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाती हैं। उन्होंने छात्राओं से इस अवसर का सदुपयोग करते हुए अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया।

प्राचार्या महोदया ने छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न करने हेतु छात्रवृत्ति संयोजक डॉo बीना रानी की सराहना की और भविष्य में भी अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों को विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रयासरत रहने हेतु प्रेरित किया।

12 छात्राओं का छात्रवृत्ति के लिए चयन राजकीय महाविद्यालय कमांद की शैक्षणिक प्रगति और छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय उपलब्धि है।

About The Author