महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में छात्र संघ चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत वैध एवं अर्ह प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी
आज दिनांक 24 सितंबर 2025 को छात्र संघ चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत आज नाम वापसी की प्रक्रिया निर्धारित थी किन्तु किसी भी प्रत्याशी ने अपना नाम वापिस नहीं लिया।
महाविद्यालय के छात्र संघ चुनाव प्रभारी डॉ विनीत कुमार ने बताया कि प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी जी के निर्देशन में संपूर्ण प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है।
आज अपराह्न तीन बजे वैध एवं अर्ह प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है, जिसमें अध्यक्ष पद हेतु अंबिका (बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर), उपाध्यक्ष पद हेतु सारिका (बी.ए. तृतीय सेमेस्टर), सचिव पद हेतु आदित्य (बी.एससी. पंचम सेमेस्टर), सह-सचिव पद हेतु जागृति (बी.ए. पंचम सेमेस्टर), कोषाध्यक्ष पद हेतु शीतल पोखरियाल (बी.ए. पंचम सेमेस्टर) एवं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद हेतु आर्यन (बी.ए. पंचम सेमेस्टर) सम्मिलित हैं।
इस प्रकार प्रत्येक पद के लिए मात्र एक-एक प्रत्याशी ही चुनावी मैदान में है। ऐसी स्थिति में इन सभी प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है।


More Stories
ज्वालापुर: पार्षद अनुज सिंह ने फिर किया कक्षा 10वीं-12वीं के मेधावी छात्रों का सम्मान
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान तथा उनके परिवारों के हितों की रक्षा के लिए उठाए जा रहे हैं सराहनीय कदम- जितेन्द्र रघुवंशी
तबला सम्राट पंडित किशन महाराज के पुण्य दिवस पर संक्षिप्त श्रध्दांजलि लेख