देवप्रयाग: आज दिनांक 14/03/2026 को ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग,टिहरी गढ़वाल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में आयोजित किये जा रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस की शुरुआत प्रातः 5:30 बजे प्रातः स्मरण शलोक के साथ हुई।
सभी स्वंय सेवकों ने प्रार्थना के बाद एन एस एस लक्ष्य गीत गाकर देश सेवा का संकल्प लिया तथा व्यायाम किया 10:00 बजे सभी स्वयंसेवकों ने योग सत्र में प्रतिभाग लिया।
श्रीमती अनीता जोशी योग प्रशिक्षक राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग ने सभी स्वंय सेवको को आसन एवं प्रणायाम के बारे में बताया तथा विभित्र योग एवं आसन से स्वयं सेवकों को प्रशिक्षित किया, तथा बताया कि योग का हमारे जीवन में अत्यधिक महत्व है।
योग से हम अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं तथा अनेक बीमारियों से बचा सकते है। दोपहर के भोजन के उपरांत सभी स्वयंसेवकों ने बौद्धिक सत्र में प्रतिभाग किया ।
आज के बौद्धिक सत्र में श्री विक्रम जोशी समीक्षा अधिकारी,उत्तराखण्ड सचिवालय एवं शिक्षाशास्त्र विभाग के प्राध्यापक डॉ अमित कुमार का मार्गदर्शन स्वयं सेवकों को प्राप्त हुआ ।
श्री विक्रम जोशी ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के विषय में बताते हुए उत्तराखण्ड सचिवालय की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी दी। डा. अमित कुमार ने “व्यक्तित्व का विकास” विषय पर अपना व्याख्यान दिया तथा बताया कि हम अपने व्यक्तित्व का विकास करके ही राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दे सकते है।
इसके पश्चात कार्यक्रम अधिकारी डॉ ओमप्रकाश ने सबका धन्यवाद ज्ञापित किया। सायं 4 बजे चाय के बाद स्वयंसेवक गाँव भ्रमण हेतु चले गये । सायंकालीन सत्र में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट में भारत रत्न डॉ० भीमराव अंबेडकर बाबा साहेब की मनाई जयंती
राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार में बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर की 135 की जयंती पर हुआ संगोष्ठि का आयोजन
देहरादून- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, जनसभा में उमड़ा जनसैलाब