दिनांक 25 जुलाई, 2024 को राजकीय महाविद्यालय, पोखड़ा, पौड़ी गढ़वाल के परिसर में शहीद श्रीदेव सुमन के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
जिसमें प्राचार्य महोदय एवं सभी प्राध्यापकों द्वारा श्रीदेव सुमन जी की फोटो को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया और प्राचार्य महोदय द्वारा सभा को संबोधित करते हुए श्रीदेव सुमन जी के जीवन से अवगत कराते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने के लिए कहा गया। डॉ० सुशील भाटी द्वारा श्रीदेव सुमन जी के कांतिकारी विचारों से अवगत कराया गया।
इस कार्यक्रम में सभी प्राध्यापक डॉ० सुशील भाटी, श्री रमेश चन्द्र रडवाल, डॉ० ऋषि कान्त प्रजापति, आशा आर्य एवं डॉ० देवानंद दुर्ग, सभी गैर-शैक्षणिक कर्मचारी श्री पंकज सिंह बिष्ट, श्री मान सिंह, श्री किशन सिंह, श्रीमती हेमलता देवी, श्रीमती कुसुम देवी एवं श्री राहुल कुमार तथा सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।



More Stories
महाविद्यालय मालदेवता रायपुर में अंतर महाविद्यालयी दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में NSS के तत्वावधान में रक्तदान, नेत्र जाँच एवं स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित
राजकीय महाविद्यालय नानकमत्ता में वित्तीय साक्षरता एवं कैरियर उन्नयन पर वेबिनार आयोजित