इंदर सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय पौखाल टिहरी गढ़वाल में दिनांक 14 सितंबर 2026 को हिंदी दिवस के उपलक्ष में अंतरराष्ट्रीय बाजार में हिंदी दिवस की महत्ता और हिंदी को जन-जन की भाषा बनाने का आवाहन विषय पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता के तौर पर डॉ. अनुरोध प्रभाकर ने अपने बीज वक्तव्य से किया।
उन्होंने बताया कि आज हिंदी को संरक्षित करने की जरूरत नहीं है, बल्कि उसके प्रचार और प्रसार की जरूरत है। विशिष्ट वक्ता के तौर पर डॉ. बबित विहान ने बताया कि यदि किसी भाषा को विश्व स्तरीय दर्जा दिलाना है तो उसे व्यापार की भाषा बना दीजिए वह अपने आप ही विस्तारित हो जाएगी। वहीं कार्यक्रम की कुलानुशासिका ने हिन्दी भाषा को संवाद की भाषा न कह कर इसे संस्कृति एवं सामाजिक एकता की भाषा बताया।
कार्यक्रम में संस्कृत विभाग से पधारे डॉक्टर गोविंद ने इसे संस्कृत भाषा के विकास से हिंदुस्तानीभाषा से हिन्दी भाषा तक के सफर और राष्ट्रव्यापी स्तर तक के प्रसार को सरलता से समझाया। वहीं भूगोल विभाग की प्राध्यापिका डॉक्टर पुष्पा झाबा ने इसके भौगोलिक स्तर से जोड़ते हुए इसे वैश्विक स्तर की भाषा बताया।
कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर सुरेश चंद्र ममगईं ने इसे दैनिक जीवन में और कार्यालयीय स्तर पर व्यापक स्तर पर प्रयोग करने हेतु अधिक जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर सर्वेश हिंदी विभाग प्रभारी ने किया।इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न छात्राओं की उपस्थिति बनी रही।


More Stories
देवभूमि पूर्व सैनिक कल्याण समिति की नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ
रोटरी क्लब रॉयल हरिद्वार एवं डीपीएस कनखल के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित
हरिद्वार: भाजपा ने आयोजित किया नारी शक्ति वंदन समारोह