राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर देहरादून में दिनांक 12 एवं 13 अगस्त 2024 को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यशाला तथा रैली का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर विनोद प्रकाश अग्रवाल ने महाविद्यालय की छात्र-छात्राओं को नशा न करने के लिए शपथ दिलाई तथा नशा के कारण समाज में होने वाले दुष्परिणामों की चर्चा की ।
कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर धर्मेंद्र राठौर ने नशे की कारण शरीर पर होने वाली दशा व परिणाम का जिक्र किया ।नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो से आए श्री जसविंदर सिंह तथा उनकी टीम द्वारा मादक द्रव्यों के बारे में विस्तार से वर्णन किया गया।
महाविद्यालय की छात्र-छात्राओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों के टीम द्वारा उत्तर दिए गए। डॉक्टर शैलेंद्र सिंह तथा डॉक्टर कविता काला ने भी छात्र छात्रों की नशे से संबंधित समस्याओं का विस्तार से वर्णन किया।
अंत में डॉक्टर आशुतोष मिश्रा ने महाविद्यालय स्टाफ नारकोटिक्स विभाग से आई टीम तथा छात्र-छात्राओं एवं महाविद्यालय समस्त परिवार का धन्यवाद ज्ञापन किया ।इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के प्राध्यापक व कर्मचारी ने उपस्थिति दर्ज कराई।


More Stories
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में विशेषज्ञ व्याख्यान एवं अभिभावक उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
शिक्षक निलंबन के विरोध में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कोटा ने प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन