- अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष
महिला दिवस पर सुनीति त्यागी की कविता: मैं स्त्री होना चाहती हूं
मैं मैं स्त्री होना चाहती हूं
मैं रति की प्रतिकृति लज्जा हूं
मैं शालीनता सब्र सिखाती हूं
क्योंकि मैं एक स्त्री होना चाहती हूं
मतवाली सुंदरता पग में
नुपुर से लिपट मनाती हूं
मन की मरोर बनकर जगती हूं
किर भी चंचल किशोर सुंदरता की करती रखवाली हूं
मैं एक स्त्री होना चाहती हूं
कोमल बाहें फैलाए सीने में आलिंगन का
जगाती हूं
आंखों में पानी भरे हुए हैं
किर भी नीरव निशीथ मैं लतिका सी लहराती हूं
मैं स्त्री होना चाहती हूं
संध्या की लाली सी मैं हंसती हूं
श्रद्धा की प्रतिमा बनकर गुनगुनाती हूं
क्योंकि मैं भी एक स्त्री होना चाहती हूं
सुनीति त्यागी आप एचईसी कालेज हरिद्वार में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं।
poem written by Suniti Tyagi , Asst. profesor HEC college Haridwar


More Stories
गायत्री परिवार कोटा ने हरिद्वार के पत्रकार संजीव शर्मा को हरिद्वार शताब्दी समारोह के अवसर पर आकर किया सम्मानित
गणतंत्र दिवस पर अरविन्द सिसोदिया की कविता- “भारत के गणतंत्र में रामराज भर दो”
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर संध्या गोचर की कविता- वह आंखें….