इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में आज दिनांक 13 नवंबर 2024 को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में विधिक सेवा रथ के माध्यम से जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
एनएसएस प्रभारी डॉ0 रितुराज पंत ने बताया कि विधिक सेवा रथ के माध्यम से छात्राओं को आपदा प्रबंधन, दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 तथा सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के सन्दर्भ में जागरुक किया गया।
उन्होंने बताया कि छात्राओं को इसमें आपदा प्रबंधन के अंतर्गत प्रभावित होने पर क्या-क्या कानूनी अधिकार हो सकते हैं, वहीं लोक अदालत तथा उसमें विभिन्न न्यायिक मामलों के पंजीकरण एवं उनकी प्रक्रिया के संदर्भ में विस्तार से बताया।
दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम के अंतर्गत विभिन्न प्रावधानों के बारे में छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के खिमेश पनेरु ने विषयगत प्रश्नों का जवाब देते हुए छात्राओं की जिज्ञासा को शांत किया।
अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य ने इस जागरूकता कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्यों का आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ0 फकीर सिंह ने किया।इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कैलाश जोशी, जगत सिंह रावत, डॉ0 प्रभा साह, डॉ0 हिमानी, डॉ0 रेखा जोशी, डॉ0 विद्या कुमारी आदि उपस्थित रहे।



More Stories
महाविद्यालय अगरोड़ा में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत ‘माइंड फुलनेस योग कार्यक्रम’ का आयोजन
मां गंगा को प्रदूषण मुक्त करने की मांग: सावक मंच के धरने के बाद एक्शन में प्रशासन, नाईसोता नाले पर काम शुरू
कोटा: एक भारत श्रेष्ठ भारत समिति के तहत डॉ. भूपेन हजारिका की जीवनी पर कार्यक्रम आयोजित