आज दिनांक 28/12/ 2022 को राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी के गणित विभाग में विगत सत्रों 2020-21 व 2021-22 में आयोजित परिषदीय प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को किया पुरस्कृत किया गया
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने कहा कि अधिक से अधिक छात्राएं आगामी सत्र में भी इस प्रकार की प्रतियोगिता में शामिल होकर स्वयं को अपडेट करते रहें।
छात्राओं को प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित, डॉ0 प्रभा शाह (असि प्रोफेसर हिंदी) डॉ० प्रतिभा रावल (बॉटनी विभाग) , डॉ०अंजू पालीवाल (इतिहास विभाग) व डॉ रेनु जोशी (शिक्षा शास्त्र विभाग )द्वारा पुरस्कृत किया गया ।
विभाग प्रभारी डॉ प्राची फर्त्याल ने पुरस्कृत छात्राओं को बधाई देते हुए अन्य छात्राओं को भी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
डॉ मीनाक्षी (गणित विभाग )ने छात्राओं को बधाई देते हुए अन्य छात्राओं को प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ प्राची फर्त्याल ने किया।



More Stories
हरिद्वार: जमीन खरीदवाने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग
पातंजल योग धाम में आयोजित सात दिवसीय योग ध्यान शिविर संपन्न
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद कीर्ति स्तंभ का लोकार्पण, तथा हरिद्वार के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पुस्तक का हुआ विमोचन