मीठीबेरी के राजकीय मॉडल महाविद्यालय में आज दिनांक 21.11.23 को एक दिवसीय आपदा प्रबंधन एवं जागरूकता प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में उत्तराखंड जैसे आपदाग्रस्त राज्य में पर्वतीय परिस्तिथिक तंत्र और समुदायों में जलवायु परिवर्तन और आपदा प्रबंधन के प्रति संवेदनशीलता एवं जागरूकता फैलाना था।
इस अवसर पर “सोसाइटी फॉर एनवायरमेंट एंड डेवलपमेंट देहरादून” की संयोजक श्रीमती कुसुम गिलडियाल द्वारा छात्र-छात्राओं को आपदा प्रबंधन से संबंधित विस्तृत जानकारी के साथ-साथ संभावित प्राकृतिक आपदाओं जैसे भूकंप, भूस्खलन, वनअग्नि आदि के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई।
एवं यह भी बताया गया कि आपदा के दौरान और पश्चात किस प्रकार की कार्रवाई कर हम अपनी और समाज की मदद कर सकते हैं।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉक्टर सुनील कुमार, डॉक्टर अरविंद वर्मा, डॉक्टर लीना रावत, डॉक्टर सुनीता बिष्ट, डॉक्टर सुमन पांडे, एवं डॉक्टर लक्ष्मी मनराल मौजूद उपस्थित रहे l



More Stories
महाविद्यालय अगरोड़ा में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत ‘माइंड फुलनेस योग कार्यक्रम’ का आयोजन
मां गंगा को प्रदूषण मुक्त करने की मांग: सावक मंच के धरने के बाद एक्शन में प्रशासन, नाईसोता नाले पर काम शुरू
कोटा: एक भारत श्रेष्ठ भारत समिति के तहत डॉ. भूपेन हजारिका की जीवनी पर कार्यक्रम आयोजित