संजीव शर्मा,हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के तुरंत बाद मां गंगा का आशीर्वाद लेने हरकीपैड़ी, हरिद्वार पहुंचे, जहां उन्होंने मां गंगा की पूजा-अर्चना तथा आरती की एवं मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त करते हुये देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली के लिये मां गंगा से प्रार्थना की।

इससे पूर्व हरकीपैड़ी पहुंचने पर मुख्यमंत्री का पुष्पवर्षा कर तथा पुष्पगुच्छ भेंटकर भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया तथा मुख्यमंत्री को गार्ड आफ ऑनर दिया गया।
मां गंगा की पूजा-अर्चना एवं आरती करने के पश्चात मुख्यमंत्री कनखल स्थित जगद्गुरू आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने जगद्गुरू शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से शिष्टाचार भेंट की तथा उनका आशीर्वाद लिया।
इन अवसरों पर महानिर्वाणी अखाड़ा के सचिव व अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महन्त रवीन्द्र पुरी, स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरी,महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानन्द महाराज, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ0 जयपाल सिंह चौहान, जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पी0एल0 शाह, एस0डी0एम0 पूरन सिंह राणा, श्रीगंगा महासभा के अध्यक्ष प्रदीप झा, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, सभापति कृष्ण कुमार सहित अनेक अधिकारीगण उपस्थित थे।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन